पिंक थ्रेड गाउन में 'हुस्न-ए-मल्लिका' बनकर इवेंट में मलाइका ने लगाए चार-चांद, एक्ट्रेस की ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस

5/7/2023 1:49:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हर साल की तरह इस बार भी Chivas 18 Alchemy का शनिवार रात आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में फिल्मी सितारे खूब रंग जमाते नजर आए। वहीं, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इस इवेंट में धांसू एंट्री मारकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मलाइका पिंक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब कहर बरपा रही हैं।

 

लुक की बात करें तो इस दौरान मलाइका अरोड़ा डार्क पिंक थ्रेड गाउन में बेहद बोल्ड और गार्जियस लगीं। थ्रेड गाउन में एक्ट्रेस के क्लीवेज और नाभि साफ नजर आ रही है।

 

इस पिंक गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग आईलाइनर लगाया हुआ है और बालों में बन बनाया हुआ और हाई हील्स से लुक को टीम-अप किया है। यानि ओवरऑल लुक में 49 की मलाइका का हुस्न देखते ही बन रहा है।

 

इवेंट में अपने ग्लैमरस लुक का तड़का लगाेत हुए एक्ट्रेस अपने गाउन को संभालती दिखीं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया था। वहीं, कुछ दिनों पहले रिलीज हुए गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो तेरा की ख्याल में भी एक्ट्रेस नजर आई थीं।

 

Content Writer

suman prajapati