रेड गाउन में रैंप पर उतरीं मलाइका अरोड़ा, सब देखते रह गए ग्लैमरस अवतार

3/25/2019 11:01:26 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जिस किसी इवेंट में जाती हैं, अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीत ही लेती हैं। वह एक से बढ़कर एक सेक्सी ड्रेसेज को बहुत बेहतरीन तरीके से कैरी करती हैं।

हाल ही में मुंबई में हुए बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2019 के तीसरे दिन भी मलाइका ने रैंप वॉक किया और इस दौरान दर्शकों को उनका बोल्ड और हॉट अंदाज खूब पसंद आया।

इस दौरान मलाइका फुल-स्लीव एम्बेलिश्ड रेड कलर के गाउन में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उन्होंने कल्कि फैशन के लिए रैंप वॉक किया।

उनका ये लुक हमें फाल्गुनी और शेन पीकॉक गाउन की याद दिलाता है। मलाइका ने कातिलाना अंदाज के साथ मीडिया कैमरा को पोज दिए।

अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने लाइट मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक लगा रखी थी।

खुले हुए बाल उनके लुक को चार-चांद लगाते हुए दिखे। रेड गाउन में जब मलाइका ने एंट्री ली हर कोई उन्हें एक टक देखता रह गया। उनके लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि मलाइका अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए जानी-जाती हैं।

45 की उम्र में भी वह आज की यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं।

उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। वह रोजाना जिम जाती हैं ताकि फिट रहें।


 

Neha