चर्चा में है मलाइका का जिम लुक, पहने 1 लाख के जूते

1/19/2019 1:13:43 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी तस्वीरों और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।  वहीं मलाइका का जिम लुक तो आए दिन वायरल होता रहता है। बीते दिन ही उन्हें बांद्रा में जिम जाते हुए स्पॉट किया गया। उस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में वह व्हाइट कलर की टी-शर्ट को ब्लैक कलर के पैंट पहने स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं।

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी। इस दौरान सबसे ज्यादा जो चर्चा में रहे वो थे उनके जूते। एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबि‍क मलाइका ने जो बूट पहने हुए थे उनकी कीमत तकरीबन 1 लाख है। उनका ये लुक देखते ही बनता है। 

जल्द कर सकती हैं अर्जुन संग शादी 

मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों न तो अफेयर का खंडन करते हैं और न ही स्वीकार करते हैं। लेकिन इशारों ही इशारों में ये बात साफ कर चुके हैं कि वो प्यार में है और सिंगल नहीं है। खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक शादी के लिए दोनों ने नए आशियाने की तलाश में हैं। 

 

घरवालों को रास नहीं आया रिश्ता 

बताया जा रहा है कि जहां दोनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, इनका रिश्ता इनके घरवालों को रास नहीं आ रहा है। हालांकि फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि दोनों कब अपने रिलेशन को ऑफिशियल करते हैं। 

Smita Sharma