47 की मलाइका का दिखा सिजलिंग अवतार, थाई हाई स्लिट वन शोल्डर गाउन में फ्लाॅन्ट की Tonned Figure

7/31/2021 11:46:40 AM

मुंबई: मलाइका अरोड़ा बी-टाउन की उन हसीनाओं में से एक हैं जो फिल्मों से दूर रहने के बावजूद लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका कभी अर्जुन कपूर संग अफेयर को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं तो कभी उनका बोल्ड लुक चर्चा में आ जाता है। 47 की उम्र में भी मल्ला अपने बोल्ड अवतार से  आज की नई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। मलाइका नए- नए स्टाइल के लिए भी काफी चर्चाओं में रहती हैं।

मलाइका के नए- नए स्टाइल को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक बार फिर मलाइका ने अपने फोटोशूट से सनसनी मचा दी है। वन शोल्डर हाई थाई स्लिट गाउन में मल्ला कहर ढा रही हैं।

लेटेस्ट फोटोशूट में मलाइका डिजाइनर Patrycja Kujawa का गाउन कैरी किया है। इस लुक को मलाइका ने मिनिमल मेकअप और स्टेटमेंट गोल्ड इयररिंग्स  से कंप्लीट किया है।

हेयरस्टाइल की बात करें तो मल्ला ने अपने बालों को कर्ल किया है। इसके के साथ ही उन्होंने गोल्ड क्रिश्चियन लुबोटिन पंप कैरी किए हैं। मलाइका कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो मलाइका जल्द ही  'सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2 में नजर आने वाली हैं। ये फोटोशूट उसी के लिए हैं।

शो को मलाइकाके अलावा मिलिंद सोमनऔर अनुषा दांडेकर  भी जज करेंगे। सुपर मॉडल ऑफ द ईयर का दूसरा सीजन 22 अगस्त से एमटीवी पर प्रसारित होगा।

 

 

Content Writer

Smita Sharma