बॉयफ्रेंड अर्जुन को छोड़ आजरबाइजान ट्रिप पर निकलीं मलाइका, गर्लगैंग संग जमकर मस्ती करती दिखीं 49 की एक्ट्रेस

7/16/2023 1:56:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा रहती हैं। इन दिनों मलाइका आजरबाइजान ट्रिप पर हैं, जहां वह खूब एंजॉय कर रही हैं। ट्रिप की खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं।   


मलाइका अरोड़ा ने ट्रिप की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह गर्ल-गैंग के साथ आजरबाइजान के बाकू शहर का मजा लेती दिख रही हैं।

 

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग आउटफिट्स में अपनी बोल्डनेस का तड़का लगा रही हैं।

 

व्हाइट आउटफिट के साथ चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस लगाए मला बेहद गॉर्जियस लग रही हैं और बाकू टेंपल में गजब पोज दे रही हैं।

 

फैंस उनकी इन तस्वीरों को जमकर लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

बता दें, मलाइका अरोड़ा अपने काम और लुक्स के अलावा एक्टर अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। 12 साल का उम्र गैप होने के कारण कपल को हमेशा टारगेट किया जाता है। हालांकि, उन्हें किसी ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं, अब कपल के फैंस को इंतजार हैं कि मलाइका और अर्जुन कब शादी के बंधन में बंधेंगे। 


 

Content Writer

suman prajapati