ऑस्ट्रिया में वेकेशन एंजाॅय कर रहे हैं मलाइका-अर्जुन, लेटेस्ट तस्वीरों में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

9/1/2019 10:02:53 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की 'छइयां-छइयां' गर्ल यानि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी प्रोफैशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चता में हैं। एक्ट्रेस अपने से 15 साल छोटे एक्टर अर्जुन को डेट कर रही हैं। आए दिन ये कपल सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का इजहार करता रहता है।

इतना ही नहीं मल्ला अब इंटरव्यू या किसी इवेंट में भी अर्जुन संग अपने रिश्ते को लेकर बेबाकी से बोलती हैं। वहीं ये कपल इन दिनों  ऑस्ट्रिया में क्वालिटी टाइन स्पेंड कर रहा है। अपने वेकेशन की तस्वीरें दोनों ही इंस्टा के जरिए फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। हाल ही में एक बार मल्ला ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में मलाइका व्हाइट कलर की स्पोर्ट्स ब्रा के साथ स्किनफिट जैगिंग में दिख रही हैं।

इसके साथ उन्होेंने जैकेट कैरी की है, जिसे मल्ला ने अपनी कमर पर बांध रखा है। तस्वीर में वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इस लुक को बन से पूरा किया हैं। तस्वीर में मलाइका रंग बिरंगे फूलों के सामने खड़़ी नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-'मुझे लगता है मैं अपने विचारों में खो गई हूं।'

इसके अलावा एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि उन्होंने यह सेल्फी सुबह में क्लिक की है। इसके कैप्शन में लिखा है-'आशा की किरण।' वहीं अर्जुन की बात करें तो उन्होंने  अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उनके शरीर का आधा हिस्सा दिख रहा है।

इस तस्वीर में वह एक घर में लगे फूलों को भी दिखा रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर का आधा हिस्सा कलरफुल और आधा हिस्सा ब्लैक एंड व्हाइट है।

 

बता दें कि कपल ने काफी लंबे समय तक अपने रिश्ते को छिपा कर रखा था लेकिन अर्जुन के 34वें बर्थडे पर लव बर्ड्स ने रिश्ते को स्वीकार लिया था। कुछ समय पहले चर्चा थी कि अर्जुन और मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन खबरों को अर्जुन ने नकार दिया था। इसके अलावा मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अभी शादी का कोई प्लान नहीं है। 

अर्जुन के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, कृति सेनन, जीनत अमान जैसे कई स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं। वहीं मलाइका कई रियालिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।

 

 

Smita Sharma