हाॅट अंदाज में दोस्तों संग पार्टी करने पहुंची मलाइका, तस्वीरें आईं सामने

1/21/2019 10:35:53 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिन मलाइका को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पाॅट किया। मलाइका यहां दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंची थीं। हाल ही में उस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में मलाइका येलो कलर की मैक्सी ड्रेस पहने हाॅट अवतार में दिखीं।  

 

जल्द कर सकती हैं शादी 

मलाइका जल्द ही अर्जुन संग शादी के बंधन में बंध सकती हैं। वैसे दोनों न तो अफेयर का खंडन करते हैं और न ही स्वीकार करते हैं। लेकिन इशारों ही इशारों में ये बात साफ कर चुके हैं कि वो प्यार में है और सिंगल नहीं है।

खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक शादी के लिए दोनों ने नए आशियाने की तलाश में हैं। 

घरवालों को रास नहीं रिश्ता 

बताया जा रहा है कि जहां दोनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, का रिश्ता इनके घरवालों को रास नहीं आ रहा है। हालांकि फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि दोनों कब अपने रिलेशन को ऑफिशियल करते हैं। 

 

Smita Sharma