पापा की खराब तबीयत के बीच BF अर्जुन संग डिनर डेट पर निकलीं मलाइका, लेडीलव का हाथ थामे दिखे एक्टर

7/8/2023 12:29:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं, जो अक्सर अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहते हैं। कपल को अक्सर सिटी में एक दूजे के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जाता है। इसी बीच शुक्रवार रात मलाइका-अर्जुन को मुंबई के जुहू में डिनर डेट के लिए एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां दोनों का एक साथ जबरदस्त अंदाज देखने को मिला। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि  रेस्टोरेंट के बाहर अर्जन अपनी लेडीलव का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

 

इस दौरान मलाइका ब्लैक लैदर जैकेट के साथ डेनिम पैंट में काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

 

वहीं उनके बॉयफ्रेंड अर्जून कपूर इस दौरान ब्लू टी-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में काफी डैशिंग लग रहे हैं।

 

रेस्टोरेंट के बाहर एक-दूजे का हाथ थामे कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।


 
इससे कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा को मां के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां वे अपने हॉस्पिटलाइज्ड पिता को देखने पहुंची थीं।

Content Writer

suman prajapati