मलाइका ने छत की रेलिंग पर किया खतरनाक योगा, एक्स जेठानी ने कमेंट कर लिखा- ''प्लीज गिर मत जाना''

3/30/2021 4:50:21 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।


तस्वीरें में मलाइका ब्लैक बिकिनी और ट्राउजर में नजर आ रही है। जिसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के शूज पहने हुए हैं। मालइका ने चोटी से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस छत की रेलिंग पर खतरनाक योगा करती हुई नजर आ रही है। फैंस मलाइका के इस अंदाज को देखकर काफी हैरान हैं। तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- ' यह जानकर अजीब सुकून मिलता है कि आज चाहे कुछ भी हो पर कल सूरज दोबारा उगेगा। आज जो हम संघर्ष कर रहे हैं, कल जब अच्छे दिन आएंगे तो हम उन्हीं संघर्ष भरे दिनों को याद कर खूब हंसेंगे। जिंदगी के परीक्षण आपकी परीक्षा लेंगे और आपको एक आकार देंगे..पर उन परीक्षणों को खुद को मत बदलने देना। जो हो, वही रहना। अपने आप को और बेहतर करने के लिए पुश करते रहें। सीखें और बार-बार सीखते रहें।'  फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

इस पर सोहेल खान की पत्नी और मलाइका की एक्स जेठानी सीमा खान ने भी कमेंट किया है और लिखा- 'प्लीज गिर मत जाना।'


बता दें मलाइका अपनी पर्सनल लाइक को लेकर खूब चर्चा में रहती है। हाल में मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और उनकी कजिन रिया कपूर के साथ होली सेलिब्रेट की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं।

 

 

Content Writer

Parminder Kaur