रैंप पर हुस्न की मल्लिका बन उतरीं मलाइका ने खूब लगाए ठुमके, लोगों ने कर डाली शहनाज से तुलना, बोले-सारे अब उन्हें कॉपी करेंगे
10/1/2022 12:08:33 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. मलाइका अरोड़ा फैशन वीक में सबसे फेमस शोस्टॉपर्स में से एक रहीं। शुक्रवार को रियलिटी टीवी जज ने रैंप वॉक अपनी खूबसूरती का खूब जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस ने अपने गाने चल छैयां-छैयां पर खूब थिरकती दिखीं, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो देखने के बाद कुछ फैंस ने उनकी तुलना शहनाज़ गिल से कर डाली।
मलाइका अरोड़ा डिजाइनर गोपी वैद की शोस्टॉपर्स बनकर रैंप पर उतरीं। येलो लंहगे में वह बेहद खूबसूरत लगीं।
इस लुक को उन्होंने मैचिंग चूड़ियां, माथे पर टीका और बालों में गजरा सजाकर कंप्लीट किया। ओवरऑल लुक में वह बेहद अट्रैक्टिव लगी। रैंप पर मलाइका ने जबरदस्त वॉक किया और नाच-नाचकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। एक्ट्रेस का ये अंदाज देख लोग उन्हें शहनाज से कंपेयर करने लगे।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- शहनाज को देखकर अब सब रैंप पर नाचेंगे।
तो वहीं दूसरे ने लिखा- सारे बॉलीवुड अब शहनाज की कॉपी करेंगे। ऐसे ही अन्य कई यूजर्स ने भी कमेंट कर मलाइका को ट्रोल करने की कोशिश की।
बता दें, शहनाज गिल जून 2022 में अपने रैंप वॉक डेब्यू को लेकर सुर्खियों में आई थीं। रैंप पर दुल्हन की तरह सजकर उतरी शहनाज के अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया था।