अर्जुन ने शेयर की मस्कुलर बॉडी तस्वीर, फोटो देख मलाइका अरोड़ा ने कुछ यूं किया कॉमेंट

9/18/2019 7:38:33 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पानीपत' के लिए काफी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल में ही अर्जुन की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस तस्वीर में अर्जुन जिम करते नज़र आ रहे है। इस तस्वीर में उनकी मस्कुलर बॉडी साफ नजर आ रही हैं।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें वह जिम में वर्क आउट करते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'Hustle for the Muscle.'तस्वीर में अर्जुन डंबल्स से शोल्डर वर्क आउट करते दिख रहे हैं।

इस फोटो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। ऐसे में मलाइका ने कमेंट में बाइसेप्स का इमोजी बनाया है।

तो वहीं अर्जुन कपूर की इस फोटो पर उनकी प्यारी मलाइका अरोड़ा ने कॉमेंट किया है। जैसे कि आप सभी जानते ही होंगे कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड़ के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। कुछ समय पहले दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ी थीं, जिसे दोनों सितारों ने नकार दिया था। अर्जुन और मलाइका सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे की टांग खिंचाई और दिलचस्प कमेंट्स करते रहते हैं।

Pawan Insha