ग्रे शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहन पानी से अठखेलियां करती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, बोली- गर्मी आ गई

3/21/2021 5:30:31 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिटनेस के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर भी करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है, जो आग लगा रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में मलाइका पूल में बैठी हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने ग्रे शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है और पानी के साथ अठखेलियां करती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस अपने गीले बाल लहरा रही है। तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा-'गर्मी आ गई है।' एक्ट्रेस की ये अदा फैंस को खूब पसंद आ रही है।

PunjabKesari
बता दें बीते दिनों मलाइका ने जिम का वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें एक्ट्रेस डांस करती हुई नजर आई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है। दोनों को एक-साथ अक्सर स्पॉट किया जाता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News