Inside Pictures: 46 की हुई मलाइका अरोड़ा, गर्लगैंग और बाॅयफ्रेंड संग सेलिब्रेट किया बर्थडे

10/23/2019 9:57:09 AM

मुंबई: बर्थडे किसी के लिए सबसे खास दिन होता है। इस दिन सभी को करीबी लोगों के साथ जश्न मनाने और पार्टी करने का मौका देता है। फिटनेस की दुनिया की सबसे ग्लैमरस डीवाओं में से एक मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि 6 साल बाद मलाइका अपने जन्मदिन पर मुंबई में हैं। मल्ला कभी अपना जन्मदिन विदेश में अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताती हैं और कभी काम पर सेलिब्रेट करती हैं।

बर्थ डे के खास पर मलाइका ने मंगलवार को एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में उनकी गर्लगैंग करीना कपूर,करिश्मा कपूर, अमृता अरोडा़, बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स पहुंचे।

इस दौरान बर्थडे गर्ल स्लिवर कलर की बैकलेस ड्रेस में बेहद हाॅट दिखीं। हाल ही में इस पार्टी की इनसाइट पिक्चर्स सामने आईं हैं। तस्वीरों में मल्ला दोस्तों संग काफी मस्ती कर रही हैं।

इतना ही नहीं वह 'ओ कुड़ी कौन नचदी' गाने पर जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं। मल्ला की पार्टी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि मलाइका फैशन के मामले में वह हमेशा टॉप पर रहती हैं। अक्सर जहां एक्ट्रेसेस बोल्ड कलर्स कैरी करने से बचती हैं, वहीं मलाइका डार्क कलर्स को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया। उनका हर लुक बेहद क्लासी होता है। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो बता दें कि मलाइका अपने पसर्नल लाइफ के वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन संग उनके अफेयर को लेकर काफी चर्चा चल रही है।

खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। लेकिन दोनों ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

हालांकि, अब दोनों अपनी रिश्ते को ऑफिसियल भी कर चुके हैं। अक्सर इस कपल को एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Jammin on Aankh marey 😉 at @malaikaaroraofficial 's Birthday Bash 😍🕺#arjunkapoor #malaikaarora #birthdaygirl #birthdayparty #party

A post shared by TEAM ARJUN KAPOOR (@teamarjun) on Oct 22, 2019 at 4:44pm PDT

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Arjun Kapoor dance on #ProperPatola at #birthdaybash of #malaikaarora . What a dance😍😍😍 . @arjunkapoor @malaikaaroraofficial #arjunkapoor #bollywood #birthdayvibes #birthdaybash

A post shared by Arjunkwellwisher (@arjunkwellwisher) on Oct 22, 2019 at 7:13pm PDT

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

And the birthday girl ❤🔥 #MallaikaArora

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Oct 22, 2019 at 4:48pm PDT

Smita Sharma