कोरोना से ठीक होते ही लेडी लव संग लंच डेट पर निकले अर्जुन, डीपनेक ड्रेस में हाॅट बेब बन मलाइका ने रेस्टोरेंट में मारी एंट्री

1/16/2022 3:18:54 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी-टाउन के हाॅट कपल्स में से एक हैं। जब भी बॉलीवुड की लव-स्टोरी की बात आती है तो इन दोनों का नाम जरूर आता है। इस लवबर्ड्स को अक्सर दोस्तों संग या अकेले में चिल करते देखा जाता है। 

दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करते रहते हैं। बीते कुछ दिनों से अर्जुन कोरोना से जूझ रहे थे जिस वजह से दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड नहीं कर पा रहे थे।

इतना ही नहीं बीते हफ्ते दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने भी खूब सुर्खियों बटोरी हालांकि अर्जुन ने इन खबरों को अफवाह बताया। वहीं अब कोरोना से ठीक होते ही अर्जुन अपनी लेडी लव संग लंच डेट पर एंजाॅय की। अर्जुन मलाइका को लेने उनके घर पहुंचे जिसके बाद दोनों एक ही गाड़ी में बैठ रेस्टरेंट के लिए रवाना हुए। 

इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आईं हैं। लुक की बात करें तो मलाइका इस दौरान व्हाइट कलर की शाॅर्ट ड्रेस में बेहद बोल्ड दिखीं। उनकी ये आउटफिट डीपनेक थी जिसमें उनके क्लीवेज साफ दिख रहे थे। इसके साथ मलाइका ने ब्लैक बूट्स कैरी किए थे। 

मलाइका ने अपने इस लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया था। वहीं अर्जुन ब्लू हुडी और ब्लैक ट्राउजर में कूल दिखे। कपल की ये तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो मलाइका हाल ही में  डांस रियालिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' सीजन 2 में नजर आईं थीं। वहीं अर्जुन कपूर जल्द ही 'एक विलेन 2' में नजर आएंगे। 

Content Writer

Smita Sharma