बाॅयफ्रेंड अर्जुन का हाथ थाम हॉट अवतार में करिश्मा की पार्टी में पहुंची मलाइका,डीपनेक ब्रालेट में साफ दिखे क्लीवेज

12/27/2021 10:53:53 AM

मुंबई: जब भी बॉलीवुड की प्रेम कहानियों की बात आती है तो बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम जरूर आता है। इस लवबर्ड्स को अक्सर दोस्तों संग या अकेले में चिल करते देखा जाता है। इतना ही नहीं दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही अर्जुन ने मलाइका, उनके मम्मी पापा और बहन अमृता अरोड़ा संग क्रिसमस पार्टी की थीं। वहीं अब ये लवबर्ड बीती रात करिश्मा कपूर के घर पहुंचा। करिश्मा ने रविवार को अपने घर क्रिसमस पार्टी होस्ट की थीं।

PunjabKesari

मलाइका अर्जुन का हाथ थाम पार्टी में पहुंची जिसकी तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। पार्टी में मलाइका एक-दम बोल्ड अवतार में पहुंची। लुक की बात करें तो मलाइका ग्रीन डीप नेक ब्रालेट के साथ मैचिंग शाॅर्ट्स और जैकेट में बेहद बोल्ड दिखीं।  

PunjabKesari

इस डीप नेक ब्रालेट में उनके क्लीवेज साफ दिख रहे हैं। मलाइका ने अपने इस लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया था। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स कैरी किए थे। वहीं अर्जुन ऑसल ब्लैक लुक में दिखे। कपल की ये तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari


बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देने से कभी नहीं चूकते। अर्जुन मलाइका की लव स्टोरी की बात करें तो एक्ट्रेस के अरबाज खान से अलग होने के तुरंत बाद ही दोनों की अफेयर्स की अफवाहें उड़ीं।

PunjabKesari

शुरुआत में लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को न तो नकारा और न ही कंफर्म किया  हालांकि, लैक्मे फैशन वीक 2018 के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के बगल में बैठकर कई लोगों का ध्यान खींचा था।

PunjabKesari

काम की बात करें तो मलाइका इन दिनों डांस रियालिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' सीजन 2 में नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ गीता कपूर और टेरेंस लूइस हैं। वहीं अर्जुन कपूर जल्द ही 'एक विलेन 2' में नजर आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News