44 की उम्र में भी इतनी HOT दिखती हैं अाइटम क्वीन मलाइका, जानें जिंदगी से जुड़ी ये खास बातें

10/23/2017 5:14:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रैस मलाइका अरोड़ा आज 44 साल की हो गई हैं।  बढ़ती उम्र का असर उनकी पॉपुलैरिटी में बिल्कुल नहीं पड़ा। फिल्मों में उनके आइटम सॉन्ग और उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। मलाइका ने करियर की शुरुआत एमटीवी वीजे के तौर पर की थी। 44 साल की उम्र में एक बच्चे की मां होकर भी 18 साल की लड़की को मात दे सकती हैं। मलाइका अपनी हॉट लुक को लेकर हमेशा चर्चा में ही रहती है। उनकी तस्वीरों पर फैंस काफी पसंद और जमकर लाइक और कमैंट करते हैं। आज हम आपको मलाइका के बर्थडे के खास मौके पर उनकी जिंदगी सी जुड़ी दिलचस्प बातें बताएंगे जिसके बारे में उनके फैंस कम ही जानते हैं। 

1. मलाइका अरोड़ा का जन्म 22 अक्टूबर, 1973 में महाराष्ट्र के थाणे में हुआ था। 11 साल की उम्र में उन्होंने अपने माता-पिता को अलग होते देखा।

2. महाराष्ट्र के ही चैंबूर में अपनी मां और बहन अमृता अरोड़ा के साथ शिफ्ट हो गयीं। अमृता अरोड़ा भी बॉलीवुड में एक्ट्रैस हैं।

3. मलाइका अरोड़ा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चैम्बुर के विवेकानंद स्कूल से की। इसके बाद हॉली क्रॉस हाई स्कूल से आगे की पढ़ाई की।

4. मलाइका ने 10वीं कक्षा में टॉप किया था। इसके बाद मुंबई के जयहिंद कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद मॉडलिंग करना शुरु कर दिया।

5. साल 1998 में मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी कर ली. ये इनकी लव मैरिज थी। उस समय अरबाज स्ट्रगलर थे और मलाइका जानी मानी मॉडल थीं।

6. इनका एक बेटा अरहान खान भी है। साल 2016 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने तलाक लेकर अलग रहने का फैसला किया।

7. मलाइका अरोड़ा को साल 1995 में MTV में हुए एक ऑडिशन में वीजे चुना गया था। इसके बाद भी उन्होंने मॉडलिंग करना नहीं छोड़ा और कई विज्ञापनों में भी नजर आने लगीं।

8. बैगी सागू का सुपरहिट एल्बम ‘गुड़ नाल इश्क दा मीठा’ में मलाइका ने पहली बार नजर आईं. यहां से उनका करियर इंडस्ट्री में जमने लगा। उन्होंने ज्यादातर आइटम साॉन्ग ही किए हैं।


9. मलाइका अरोड़ा का बॉलीवुड में पहला सुपरहिट आइटम सॉन्ग था साल 1998 में आई मणि रत्नम की ‘दिल से’ का गाना ‘चल छईयां-छईयां’। इसमें उन्होंने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के साथ ठुमके लगाए थे।

10. इसके बाद मलाइका ने रंगीलो मारो ढोलना, एक वारी ठक ले, माही वे, काल धमाल, चोरी चोरी देखे मुझको, मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली, पांडे जी बैठे ऑन ड्यूटी जैसे बेहतरीन गानों पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे।

11. मलाइका के फेवरेट डांसर और एक्टर ऋतिक रोशन हैं। वे ऋतिक के साथ एक बार स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं, जिमसें मलाइका उनके साथ डांस कर सकें।

12. मलाइका का नाम अपने से कम उम्र के एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा। लेकिन इस बात को मलाइका ने अफवाह बताया और उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया।