बेस्टफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में करीना के नो मेकअप लुक ने खींचा फैंस का ध्यान, ओवर साइज शर्ट में मलाइका ने ढाया कहर

10/24/2021 12:24:43 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने 23 अक्तूबर को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। मलाइका ने शुक्रवार देर रात बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ बर्थडे पार्टी की। शनिवार रात को एक्ट्रेस ने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी की। इस पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर और अमृता अरोड़ा के पति शकील लड़क के अलावा कई स्टार्स शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

PunjabKesari
मलाइका पार्टी में करीना के साथ पहुंची। मलाइका ने पर्पल शर्ट पहनी हुई है। ओपन हेयर्स और फेस मास्क से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है।

PunjabKesari

वहीं करीना व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आ रही है। करीना का इस दौरान नो मेकअप लुक देखने को मिला। लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही है।

PunjabKesari

करिश्मा कपूर भी मलाइका की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान करिश्मा ब्लैक प्रिंटेड ड्रेस में गॉर्जियस लगी।

PunjabKesari

अर्जुन कपूर भी गर्लफ्रेंड मलाइका के बर्थडे में पहुंचे। अर्जुन डार्क ग्रीन हुडी और ब्लैक जींस में दिखाई दिए।

PunjabKesari

इसके अलावा पार्टी में अमृता अरोड़ा के पति शकील लड़क भी साली के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News