Hotness: अवॉर्ड नाइट में मलाइका के किलर फिगर को देखते ही रह गए लोग

3/20/2019 12:00:46 PM

मुंबई: मंगलवार रात मुंबई में 'जी सिने अवॉर्ड्स 2019' का धमाकेदार आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड स्टार्स ने अपने ग्लैमरस लुक से चार चांद लगा दिए। मगर जब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने रैड कार्पेट पर एंट्री ली तो सबकी निगाहें उनपर थम गई।

इवेंट में मलाइका ने अपने हॉट अंदाज से सबको घायल कर दिया। इस दौरान मलाइका ने रैड कलर की बोल्ड ड्रेस वियर की थी।

हॉट लुक में मलाइका ने मीडिया को कई पोज दिए। मल्ला का ये दिलकश अंदाज देख कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता।

45 की उम्र में भी मलाइका की हॉटनेस का हर कोई दीवाना है। उम्र के इस पड़ाव पर भी मलाइका आज की एक्ट्रेसेस को बोल्डनेस में मात देती है। 


बता दें कि मलाइका अपनी हॉटनेस के अलावा अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। मलाइका अर्जुन संग अपने प्यार का इजहार अक्सर करती रहती है। ये दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताने को कोई भी मौका नहीं छोड़ते।

आए दिन ये दोनों एक साथ स्पॉट होते रहते है। वहीं खबरें है कि ये दोनों अगले महीने यानी अप्रैल में शादी रचा सकते है।  

Konika