OMG: साड़ी में सोनम कपूर के यहां पहुंची मलाइका, कातिलाना अदाएं देख अर्जुन भी हो जाएंगे फिदा

6/9/2019 7:23:12 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 34वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही है। हाल ही में सोनम ने अपने घर में पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की। मगर सबकी निगाहें तब थम गई जब पार्टी में मलाइका ने एंट्री ली।

 

 

पार्टी में पहुंची मलाइका बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान मलाइका ने ऑफ व्हाइट कलर की फ्लॉवर प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई थी।

 

 

साथ में हैवी नेकपीस हाथ में क्लच, बालो का बन और माथे पर मांग टीका उनके लुक को कम्पलीट कर रहा था।

 

 

यहां मलाइका ने मीडिया को कई पोज दिए। ये बात तो तय है कि मलाइका की खूबसूरती देख अर्जुन उनपर फिदा हो जाने वाले है। 

 


बता दें कि मलाइका के अलावा सोनम की बर्थ-डे पार्टी में जाह्नवी कपूर, अन्नया पांडे, शनाया कपूर, वरुण धवन, करिश्मा कपूर, माहीप कपूर, अर्जुन कपूर और खुशी कपूर समेत कई सितारें पहुंचे। 

 

गौरतलब है कि मलाइका और एक्टर अर्जुन कपूर के बीच जो रिश्ता है वह जगजाहिर हो चुका है। ऐसे में मलाइका के अर्जुन कपूर के परिवार वालों के साथ वक्त गुजारना इस रिश्ते को ओर हवा दे रहा है। अब तो फैंस भी इंतजार में हैं कि यह कपल कब शादी के बंधन में बंधेगा। 

यूं तो मलाइका अक्सर जिम या योगा क्लास के बाहर ही स्पॉट होती हैं, लेकिन इस बार साड़ी में उनकी तस्वीर काफी लंबे समय बाद देखने को मिली हैं। इसलिए यह फोटोज इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल भी हो रही हैं। 

Konika