स्विटजरलैंड पहुंची मलाइका ने अर्जुन संग दिया ऐसा पोज, तस्वीर हो रही है वायरल

2/27/2019 11:29:12 AM

मुंबई: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उससे पहले आकाश अंबानी और श्लोका मेहता अपनी बैचलर्स पार्टी के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे हैं। आकाश की इस बैचलर्स पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने पहुंच चार चांद लगाए। उन्हीं में से एक है मलाइका-अर्जुन कपूर। इन दिनों सोशल मीडिया पर इन दोनों की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। ये तस्वीर स्विटजरलैंड की है। इसमें मलाइका अर्जुन के आगे खड़ी हुई है वहीं अर्जुन कैमरे की तरफ देख रहे है। 

 


बता दें कि अब तो मलाइका ने सरेआम अपने प्यार का इजहार कर दिया है। दरअसल, हाल ही में मलाइका करण जौहर के शो में पहुंची थी। वहां पर जब करण ने पूछा कि आपको इस सीजन में किसकी परफॉर्मेंस अच्छी लगीं। इस सवाल पर जरां भी समय ना लगाते हुए मलाइका ने अर्जुन कपूर का नाम ले लिया। 

 

Konika