मिस्ट्री गर्ल के साथ मलाइका के लाडले का सेलिब्रेशन, अर्जुन संग हाॅट अवतार में दिखीं ये एक्ट्रेस

12/26/2019 2:42:30 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेकस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। हाल ही में अर्जुन को मलाइका की मम्मी के घर क्रिसमिस पार्टी में पहुंचे।

इस पार्टी में अर्जुन मलाइका के साथ ही पहुंचे थे। लुक की बात करें तो मलाइका ब्लू वेलवेट ड्रेस में बेहद बोल्ड दिखीं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

इसके साथ उन्होंने मल्टी-कलर्ड स्टिलटोज़ कैरी किए थे। वहीं अर्जुन ब्राउन स्वेटशर्ट और डेनिम जींस में हैंडसम दिखे। मीडिया के सामने दोनों ने जमकर पोज दिए। इस पार्टी की दिलचस्प बात ये हैं कि क्रिसमस बैश में मलाइका के 17 साल के  बेटे अरहान खान भी मिस्ट्री गर्ल के साथ पहुंचे थे।

बता दें कि मलाइका इंडस्ट्री की बोल्ड एंड हाॅट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 45 की मलाइका फिटनेस और फैशन के मामले में आज की हीरोइनों को मात देती हैं।

वह आए दिन आए फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

काम की बात करें तो अर्जुन की फिल्म पानीपत हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन, संजय दत्त थे। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं मलाइका इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। 

Smita Sharma