एक-दूसरे का हाथ थाम न्यू ईयर पार्टी में पहुंचे मलाइका-अर्जुन, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा

1/1/2019 6:21:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों एक-साथ स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर से मलाइका और अर्जुन एक-साथ नजर आए। बीती रात अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर ने न्यू ईयर की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में करण जौहर, हर्षवर्धन कपूर और चंकी पांडे समेत सितारो ने शिरकत की थी।

 

 

वहीं इस पार्टी में मलाइका-अर्जुन भी पहुंचे थे। वैसे तो इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की मगर कल रात कुछ एेसा तस्वीरों में कैद हो गया, जो साफ इशारा करता है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट करते है।

 

 

दरअसल, मलाइका संजय कपूर की पार्टी में अर्जुन संग एक ही गाड़ी में पहुंची और सामने आई तस्वीरों में मलाइका-अर्जुन एक-दूसरे का हाथ थामे दिख रहे है। इस दौरान मलाइका ने ब्राउन कलर की ड्रैस पहनी हुई थी, वहीं अर्जुन ने जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट वियर की हुई थी। 

 


मलाइका ने पहना था A नाम का पेंडेंट 

बीते दिनों मलाइका ने एक पेंडेट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। जिसे देखने के बाद लोग इस पेंडेट में ए को अर्जुन कपूर का नाम देने लगे और मलाइका को ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम मलाइका अरोड़ा खान से बदलकर मलाइका अरोड़ा रख दिया है। वहीं उन्होंने तस्वीर शेयर कर फैंस को भी बताया कि AM नहीं MA हैं यानी मलाइका अरोड़ा। 

 


मलाइका-अर्जुन ने खरीदा आशियाना 

मलाइका अर्जुन अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बीते दिनों खबरें सामने आईं थी कि दोनों ने मुंबई में प्रॉपर्टी भी खरीदी है। खबरों के मुताबिक दोनों ने पॉश लोकेशन में एक घर खरीदा है। अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक पॉश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है। अब ये दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है, लेकिन इस वक्त ये दोनों इस फ्लैट के इंटीरियर पर काम कर रहे हैं।

 

 

अरबाज को तलाक दे चुकी हैं मलाइका 

मलाइका अपने पूर्व पति अरबाज़ खान से अलग हो चुकी हैं। दोनों ने तलाक ले लिया है। जहां मलाइका अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं अरबाज जॉर्जिया एंड्रियाना के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। 

 

Konika