बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग दोस्त करीना से मिलने पहुंची मलाइका, 47 की एक्ट्रेस का दिखा बोल्ड लुक

3/1/2021 8:59:17 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर लंबे समय सेएक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों जब भी साथ में स्पाॅट होते हैं को सुर्खियां बटोर लेते हैं। जब से कपल ने डेटिंग शुरु की है तब से ही वे चर्चा में हैं। इतना ही नहीं दोनों कभी भी अपने प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते। हाल ही में कपल को करीना कपूर के घर के बाहर देखा।

इस दौरान मलाइका का बोल्ड लुक देखने को मिला। मलाइका इस दौरान स्लीवलेस व्हाइट एंड ब्लू आउटफिट में दिखीं। मिनिमल मेकअप, बन मलाइका के लुक को चार -चांद लगा रहे हैं।

वहीं अर्जुन ऑल ब्लैक लुक में दिखे। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कपल ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि करीना और और सैफ अली खान कुछ दिन पहले ही दूसरी बार माता-पिता बने हैं। दूसरे बच्चे के जन्म के लिए उनके दोस्तों के साथ-साथ फैन्स भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाईयां दे रहे हैं। ऐसे में मलाइका और अर्जुन भी करीना और उनके न्यूबाॅर्न बेबी से मिलने पहुंचे। 

काम की बात करें तो मलाइका हाल ही में  'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जज की भूमिका में नजर आईं थीं। वहीं अर्जुन के काम की बात करें तो वह दिबाकर बैनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी में फरार दिखेंगे। इसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma