देर रात एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई मलाइका, गाड़ी के बाहर यूं अर्जुन ने किया इंतजार

2/25/2019 1:43:15 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में रहती है। हाल ही में इन दोनों के रिश्तें को करीना और पीसी ने भी कंफर्म किया था। मगर अभी तक इन दोनों ने खुद इस बात की पुष्टि नहीं की है।

 

 

ये दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते है। एक बार फिर इन दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दरअसल, रविवार रात इन दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

 

 

इस दौरान जहां अर्जुन ने यैलो कलर की हुडी पहनी थी, वहीं मलाइका काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आई। इस समय मलाइका ने ब्लैक जीन के साथ व्हाइट टॉप वियर किया था। साथ में लॉन्ग शूज उनके लुक को कंपलीट कर रहे थे।  

 


बता दें कि एयरपोर्ट तक ये दोनों एक ही गाड़ी में साथ बैठकर आए। अर्जुन पहले गाड़ी से उतरे और फिर खड़े होकर मलाइका के उतरने का इंतराज करते दिखाई दिए।

 

 

इसके बाद जैसे ही मलाइका गाड़ी से उतरकर उनके पास आईं दोनों एक साथ वहां से रवाना हो गए।

 

 

जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी के फंक्शन अटेंड करने के लिए रवाना हुए है। 

 

View this post on Instagram

Arjun Kapoor and Malaika Arora jet off to an undisclosed location. Spotted at Mumbai airport #arjunkapoor #malaikaarora #malaikaarorakhan #bollywood #couple  #tadkabollywood #PunjabKesari #bollywoodstars #bollywood @arjunkapoor @malaikaaroraofficial @tadka_bollywood_

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_) on

 


 

Konika