गोवा में अमृता अरोड़ा और फ्रेंड्स संग चिल कर रहे हैं लवबर्ड मलाइका-अर्जुन, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर

12/27/2020 11:53:28 AM

मुंबई: इंडस्ट्री के लवबर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों गोवा में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। हाल ही में इस दौरान की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में मलाइका बहन अमृता अरोड़ा और बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ बीच किनारे चिल कर रही हैं। तस्वीर में मलाइका ऑफ व्हाइट कलर की शाॅर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शेड्स लगा रखे हैं।

वहीं अर्जुन व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक बाॅक्सर में दिख रहे हैं। इसके अलावा मल्ला ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बहन अमृता के साथ नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो येलो आउटफिट में नजर आ रही है।

वहीं अमृता चैरी कलर की डीप नेक ड्रेस में बोल्ड दिखीं। तस्वीर में अरोड़ा सिस्टर्स अपने काॅकटेल्स का मजा ले रही हैं। मल्ला की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

अर्जुन कपूर संग क्वारैंटाइन थीं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में खुलासा किया कि वह क्वारैंटाइन के दौरान बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रह रहीं थीं। इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर का नाम लिए बिना कहा कि वह पहले ही एक शानदार एक्टर के साथ क्वारैंटाइन में रह चुकी हैं।

उन्होंने कहा- 'वो बहुत ही एंटरटेनिंग एक्टर हैं, उनके साथ बिताया कोई भी पल खराब नहीं होता। वे हमेशा मेरा मजाक बनाते हैं और उनकी इस बात पर भी मैं हस्ती रहती हूं। मेरे लिए, वो सुपर फन और एंटरटेनिंग हैं।' बता दें कि कोरोनावायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में मलाइका और अर्जुन साथ में रह रहे थे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद दोनों सितंबर में कोविड पॉजिटिव पाए गए। 


 

 

Smita Sharma