मलाइका और अमृता ने परिवार संग सेलिब्रेट किया ओणम का त्योहार, 25 तरह के पकवानों का आनंद लेती आईं नजर

8/31/2020 1:13:34 PM

मुंबई. भारत में बहुत सारें त्योहार मनाए जाते हैं। इन दिनों देश में ओणम का त्योहार सेलीब्रेट किया जा रहा है। केरल में इस त्योहार को खास तौर पर मनाया जाता हैं। ओणम का त्योहार 10 दिनों तक चलता है। ओणम का त्योहार 22 अगस्त से शुरू हुआ था और 2 सितंबर को खत्म होगा। ओणम को खासतौर पर खेतों में फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है। बॉलीवुड स्टार्स में भी इस त्यौहार का उत्साह देखने को मिलता है। बीते दिन मलाइका और अमृता अरोड़ा अपनी मां के घर ओणम सेलिब्रेट करने पहुंची। जहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं। इतना ही नहीं इन तस्वीरों को एक्ट्रेसेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। 


 बॉलीवुड में भी कई स्टार्स इस त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाते हैं। हाल ही मलाइका अरोड़ा अपने परिवार के साथ ओणम सेलीब्रेट करती नजर आई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


दरअसल, मलाइका और अमृता 5 महीनों के बाद अपनी मां से मिली। जिसके बाद पूरी फैमिली ने एक साथ ओणम त्योहार का आनंद लिया। इस त्योहार के मौके पर मलाइका अरोड़ा की मां ने बहुत ही स्वादिष्ट पकवान बनाए।

 

वायरल तस्वीरों में डाईनिंग टेबल पर पड़े पकवान बेहद लजीज लग रहे हैं। इन फोटोज में मलाइका अरोड़ा, उनकी मां जेसी पॉलीकार्प, बहन अमृता अरोड़ा, जीजा शकील और उनके बच्चे उत्सव में केले के पत्तों पर इन व्यंजनों का स्वाद लेते हुए दिखाई दिए।


मलाइका की मां ने करीब 2 साल बाद घर में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उप्पल, इनजी पुली, कनिमंगाअचर, मंगा अचर, वडुकापुलीनारंगाअचर, चमनथी, मोरमुमुलाकु, काया वररथतु सहित कुल मिलाकर 25 तरह के व्यंजन मलाइका की मां ने बेटियों, दामाद और नातियों के लिए बनाए। इस दौरान अमृता अरोड़ा ब्लू सूट  और मलाइका का ब्लू प्रिंट वाला क्रीम सूट पहने दोनों बेहद खूबसूरत लगीं। कुछ साल पहले ओणम पर उनकी बेस्ट फ्रेंड करिश्मा कपूर भी दिखाई दी थीं।काम की बात करें तो मलाइका सोनी टीवी के शो 'इंडियाज बेस्टर डांसर में जज के रोल में नजर आ रही है। कोरोना काल में इस शो की शूटिंग शुरु हो गई है। पूरी सावधानी के साथ मलाइका शो की शूटिंग करती है। 

Smita Sharma