सरेआम मलाइका ने कर दिया अर्जुन संग अपने इश्क का इजहार, वीडियो वायरल

2/26/2019 10:39:29 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में रहती है। हाल ही में इन दोनों के रिश्तें को करीना और पीसी ने भी कंफर्म किया था। हालांकि मलाइका और अर्जुन ने कभी भी अपने रिश्तें पर बात नहीं की थी। मगर अब पहली बार मलाइका ने अर्जुन संग अपने रिश्तें को कबूला है। दरअसल, हाल ही में मलाइका करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंची। इस दौरान मलाइका के साथ एक्ट्रेस किरण खेर, वीर दास और मल्लिका दुआ थी। सामने आए प्रोमो में करण इन चारों से पूछते है कि इस बार सीजन पर किसकी परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन रही है?

 

 

मलाइका ने बिना झिझके सबके सामने कह दिया, ‘मुझे हर तरह से अर्जुन कपूर की परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन लगी है।’ इसके बाद करण जौहर से लेकर मल्लिका दुआ तक सभी मलाइका का चेहरा देखते रह गए। मलाइका के इस जवाब से साफ पता चलता है कि इन दोनों का प्यार चरम सीमा पर है। वैसे कुछ समय पहले ये भी खबर आई थी कि ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। 

 

 

Konika