देर रात अर्जुन कपूर संग डिनर डेट पर पहुंची मलाइका अरोड़ा, दिखा बोल्ड अवतार

12/27/2018 2:00:52 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की डिनर पर स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर से मलाइका और अर्जुन डिनर करने पहुंचे। 

इस दौरान ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने हुए काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं।आउटफिट के साथ रेड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रही है।

वहीं अर्जुन व्हाइट टीशर्ट के साथ कैप पहने हुए कूल अंदाज में दिखे।

जहां अर्जुन मीडिया कैमरा को इग्नोर करते दिखे वहीं मलाइका ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

रेस्टोरेंट से बाहर आते ही फोटोग्राफर्स ने दोनों की तस्वीरें क्लिक करनी शुरु कर दी। 

मलाइका ने पहना था नाम का पेंडेंट 

बीते दिनों मलाइका ने ने एक पेंडेट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

जिसे देखने के बाद लोग इस पेंडेट में ए को अर्जुन कपूर का नाम देने लगे औक मलाइका को ट्रोल करने लगे। 

इतना ही नहीं मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम मलाइका अरोड़ा खान से बदलकर मलाइका अरोड़ा रख दिया है।

वहीं उन्होंने तस्वीर शेयर कर फैंस को भी बताया कि AM नहीं MA हैं यानी मलाइका अरोड़ा। 


मलाइका-अर्जुन ने खरीदा आशियाना 

मलाइका अर्जुन अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बीते दिनों खबरें सामने आईं थी कि दोनों ने मुंबई में प्रॉपर्टी भी खरीदी है।

खबरों के मुताबिक दोनों ने पॉश लोकेशन में एक घर खरीदा है। अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक प्लश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है।

अब ये दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है, लेकिन इस वक्त ये दोनों इस फ्लैट के इंटीरियर पर काम कर रहे हैं।


अरबाज को तलाक दे चुकी हैं मलाइका 

मलाइका अपने पूर्व पति अरबाज़ खान से अलग हो चुकी हैं। दोनों ने तलाक ले लिया है।

  

जहां मलाइका अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं अरबाज जॉर्जिया एंड्रियाना के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं।

खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। 
 

Neha