पार्टी छोड़ मलाइका को खुद कार तक ड्रॉप करने आए अर्जुन, पापा बोनी भी दिखे साथ

4/29/2019 1:49:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बीती रात उन्होंने अपने बर्थडे बैश पर शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। 

वहीं, शादी की खबरों के बीच इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी पहुंचे। इस दौरान मलाइका यैलो कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।

वहीं, अर्जुन ब्लू डेनिम शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने हुए हमेशा की कूल लुक में नजर आए।

हालांकि दोनों पार्टी में अलग-अलग गाड़ियों में स्पॉट हुए। इतना ही नहीं अर्जुन मलाइका को खुद कार तक ड्रॉप करने आए थे।

इस दौरान दोनों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। तस्वीरों में लव बर्ड्स की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं।

इनके अलावा पार्टी में बोनी कपूर भी पहुंचे। इस दौरान वह ब्लैक कलर के पजामा कुर्ते में नजर आए। बोना ने भाई संजय के साथ मीडिया कैमरा को खूब पोज दिए।

एक ही पार्टी में इनका दिखना इस बात का इशारा दे रहा है कि बोनी को अर्जुन और मलाइका की शादी से कोई ऐतराज नहीं हैं। 

इंस्टा हैंडल से हुए थे कमेंट 

बीते दिनों एक इंस्टा हैंडल में बोनी कपूर के एक ऑफिशियल अकाउंट ने कमेंट करते हुए लिखा था कि मैं अपने जायदाद से एक फूटी कौड़ी नहीं दूंगा अर्जुन को। इसके अलावा एक और कमेंट करते हुए लिखा गया कि-काला जादू करती है ये औरत। इसके अलावा एक और कमेंट में कहा गया-मैं आज ही अर्जुन को घर से निकाल रहा हूंं। हालांकि ये अभी कंफर्म नहीं हुआ है कि बोनी ने खुद ये कमेंट किया है।

बता दें कि अर्जुन और मलाइका इन दिनों शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबरें सामने आईं थीं कि दोनों इस महीने की 19 तारीख यानी (19 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अब शादी की तारीख बदलने की खबरें सामने आ रही हैं।हालांकि बोनी और मलाइका शादी की खबरों पर विराम लगा चुके हैं। 

 

 

Neha