एयरपोर्ट पर अर्जुन कपूर संग नजर आईं मलाइका, एक-साथ दिखा दोनों का परफेक्ट अंदाज

1/3/2020 5:43:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अर्जुन कपूर संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की अर्जुन संग कोई न कोई तस्वीर देखने को मिल ही जाती है। इतना ही नहीं कपल खुद भी अपनी रोमांटिक तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट  पर शेयर करते रहते हैं। दोनों की एक-साथ की तस्वीरों को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

हाल ही में कपल की एयरपोर्ट की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।


इस दौरान मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर के टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में जबरदस्त दिखाई दे रही हैं।

चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस और कैजुअल मेकअप मलाइका के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

वहीं एक्टर अर्जुन कपूर ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स में स्मार्ट दिखाई दे रहे हैं। लुक को कैरी करते हुए दोनों कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रहे हैं।


काम की बात करें तो मलाइका इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर पर्सनल लाइफ में ज्यादा ध्यान  देती हैं। वहीं एक्टर अर्जुन कपूर को कुछ दिन पहले रिलीज हुई फिल्म 'पानीपत' में देखा गया था। फिल्म में अर्जुन कृति सेनन के साथ नजर आए।  

 

Edited By

Vikas Sharma