पहली बार परिवार वालों के सामने इतने क्लोज हुए मलाइका-अर्जुन, दिखा रोमांटिक अंदाज

11/16/2018 11:44:09 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में अब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल, बीती रात मलाइका और अर्जुन करीना कपूर खान और कुछ दोस्तों के साथ लेट नाइट पार्टी करते हुए दिखाई दिए।

PunjabKesari

पार्टी में अर्जुन की चाची यानि संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी नजर आईं। पार्टी के दौरान सबने खूब मस्ती की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

इन लेटेस्ट तस्वीरों में पहली बार मलाइका अर्जुन के इतने क्लोज नजर आ रही हैं। इसके बाद माना जा रहा हैं कि ये जोड़ी अब अपने रिलेशन को लेकर धीरे-धीरे सामने आ रही है। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री खूब सुर्खियां बटोर रही है।

PunjabKesari

पार्टी की तस्वीरों को खुद महीप ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किया है, जिसमें मलाइका और अर्जुन की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। मलाइका बेहद बोल्ड अंदाज में अर्जुन के पोज देती हुईं नजर आईं। पार्टी में मलाइका, अर्जुन और करीना समेत अमृता अरोड़ा  और काफी दोस्त नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को ले कर काफी गंभीर है और अगले साल शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आई है।

View this post on Instagram

#TisTheSeason 🎄

A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor) on


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News