एयरपोर्ट पर अरोड़ा सिस्टर्स की स्टाइलिश एंट्री, वेस्टर्न लुक में गॉर्जियस दिखीं मलाइका
2/11/2020 11:37:13 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मलाइका और अमृता अरोड़ा इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर लुक्स और आउटिंग को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों सिस्टर्स को अक्सर घर से बाहर फ्रेंड्ज के साथ एंजॉय करते हुए स्पॉट किया जाता है। जिसके चलते उनका एयरपोर्ट पर भी आना जाना लगा ही रहता है। सोमवार रात एक बार फिर दोनों सिस्टर्स को एयरोपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इस दौरान मलाइका अरोड़ा व्हाइट और ब्राउन कॉम्बिनेशन के आउटफिट में स्टनिगं लग रही हैं।
व्हाइट टॉप को एक्ट्रेस ने लैदर फ्रंट कट स्कर्ट और मैचिंग थाई हाई शूज के साथ टीम अप किया हुआ है।
चेहरे पर गॉग्लस और हाई बन मलाइका के लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। इस तरह वेस्टर्न लुक को कैरी करते हुए मलाइका ग्लैमरस का तड़का लगा रही हैं।
दूसरी ओर एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं। इस दौरान अमृता ग्रीन कलर के स्वेटर और ब्लू डेनिम में नजर आ रही हैं।
साथ ही एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के पर्स को कमर पर टाइ किया हुआ है। ब्लैक गॉग्लस, पिंक लिप्स और हाई पोनी एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
लुक को कैरी करते हुए दोनों सिस्टर्स एयरपोर्ट पर अपना स्वैग दिखा रही हैं। स्टनिंग लुक में दोनों एक्ट्रेसेस का ये अंदाज देखते ही बन रहा है।