फिल्म 83 के निर्माताओं ने सुनील गावस्कर की भूमिका में ताहिर भसीन का पहला लुक किया रिलीज

1/11/2020 3:40:05 PM

नई दिल्ली। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' वर्ष 1983 में भारत की प्रतिष्ठित विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म से ताहिर राज भसीन का पहला लुक साझा किया है जो इस फिल्म में सुनील गावस्कर की भूमिका निभा रहे है।

 

फिल्म में कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे रणवीर सिंह
फिल्म से रणवीर सिंह के पहले लुक ने दर्शकों की दिलचस्पी पहले ही बढ़ा दी है जिसमें वह कपिल देव (Kapil Dev) प्रतिष्ठित नटराज पोज में नजर आये थे। और हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का लोगो भी साझा किया गया है।

 

फिल्म में दीपिका का रहेगा कैमियो अवतार
रणवीर सिंह फिल्म में प्रतिष्ठित कपिल देव की भूमिका में, सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फिल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नजर आएंगी।

देश की 'सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म' के रूप में चिन्हित फिल्म '83' को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज है।

Chandan