हाॅस्पिटल में भर्ती होने की खबरों पर धर्मेंद्र ने तोड़ी चुप्पी, कहा-''चुप हूं, बीमार नहीं''

6/7/2022 7:46:45 AM

मुंबई: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर सोमवार को कई तरह की खबरें हैं। खबर थी कि  86 साल के धर्मेंद्र  को मुंबई के कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है और हालात ठीक नहीं है। इस तरह की खबरें सुन धर्मेंद्र के फैंस काफी परेशान हो गए। वह धर्मेंद्र की अच्छी सेहर की कामना कर रहे हैं। बाॅलीवुड के गलियारों में धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं,जिनपर अब खुद एक्टर ने विराम लगा दिया है।

उन्होंने वीडियो शेयर बताया कि वे बिल्कुल ठीक हैं। शेयर किए वीडियो में धर्मेंद्र येलो टी-शर्ट के साथ मैरून शर्ट, ब्लू जींस और ब्लैक हैट लगाए सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

धर्मेंद्र कहते हैं-'हेलो फ्रेंड्स.. पॉजिटिव रहिए। पॉजिटिव सोचिए। जिंदगी पॉजिटिव होगी। मैं चुप हूं, मैं बीमार नहीं। खैर कुछ ना कुछ चलता रहता है। वो गाना है ना मेरा, बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो. अपना ध्यान रखो। एक दूसरे का ध्यान रखो। एक दूसरे से प्यार करो। जिंदगी खूबसूरत होगी।'

धर्मेंद्र से पहले उनके बेटे सनी और बॉबी देओल ने भी स्टेटमेंट में अपने पिता की खराब तबीयत की खबरों को अफवाह बताया था। बॉबी देओल कहा- पापा ठीक है और घर पर आराम कर रहे है। वे रिकवर कर रहे है।

बता दें कि पिछले महीने मई के शुरुआती हफ्तों में धर्मेंद्र को कमर में दर्द के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि, कुछ दिन बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक वीडियो शेयर कर दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि थोड़ी सी लापरवाही के चलते उन्हें प्रॉब्लम हुई थी। हालांकि, वह दिक्कत दूर हो चुकी है।

काम की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' हैं। इस फिल्म में वे रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को साल 2023 में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा वह फिल्म अपने के दूसरे पार्ट यानी 'अपने 2' में दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे।

Content Writer

Smita Sharma