ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलती है इस ईरानी मॉडल की शक्ल, इसे मानती हैं फिटनेस सीक्रेट

12/11/2017 12:16:11 PM

मुंबई: सोशल मीडिया पर ईरानी मॉडल महलाघा जबेरी (Mahlagha Jaberi) की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इसके पीछे एक खास कारण है कि 28 साल की महलाघा की खूबसूरती की तुलना ऐश्वर्या राय से कर रहे हैं।

यही नहीं कई लोगों का तो मानना है कि वे ऐश्वर्या की हमशक्ल है। बता दें, महलाघा का जन्म 17 जून 1989 को ईरान के शहर इस्फहान में हुआ है। 


खुद को फिट रखने के लिए महलाघा योग करती हैं। साथ ही यह उनके रूटीन में शामिल है।  उन्होंने अपने एक इंटरव्‍यू में कहा था, "योग ने न सिर्फ मुझे परफेक्ट फिगर पाने में मदद की बल्कि इससे मन को भी शांति मिलती है।"

महलाघा जबेरी ईरान की रहने वाली हैं और पेशे से मॉडल हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं उनके इंस्‍टाग्राम पर 2.3 मिलियन यानी 23 लाख फॉलोवर्स हैं। महलाघा का जन्म ईरान में हुआ लेकिन अब मॉडलिंग करियर के कारण वे अमेरिका के सैन डिएगो में रहती हैं।

बता दें, 5 फीट 8 इंच की महलाधा इन दिनों फैशन डिजाइनर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। अबतक वे वॉल्टर मेन्डेज, मिस होली क्लोदिंग के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं।

महलाघा को मॉडलिंग के अलावा घुड़सवारी का बहुत शौक है। वे बताती हैं कि खाली टाइम में घुड़सवारी और शॉपिंग करना उनका पसंदीदा काम है। साथ ही उन्हें सिनेमा से भी लगाव है। वे अंग्रेजी रोमांटिक और साइंस फिक्शन देखना पसंद करती हैं।


 2009 में महलाघा ट्विटर पर आई थीं। इसके बाद वे पॉलिटिकल बयानबाजी के कारण सुर्खियों में रहीं।