बेबाक बोलः महेश मांजरेकर का बयान- ''शाहरुख ने अपने टैलेंट के साथ न्याय नहीं किया, रणबीर कपूर-रणवीर सिंह जैसे रोल कर रहे हैं''

11/6/2021 5:05:31 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान को लेकर अपनी बात कही है। उनका कहना है कि वो उन्होंने अपने टैलेंट के साथ न्याय नहीं किया।

 

महेश मांजरेकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि एक एक्टर जिसने अपने टैलेंट के साथ न्याय नहीं किया मुझे लगता है कि वो शाहरुख खान हैं। दरअसल उनकी समस्या यह है कि वो अपने कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। वो हमेशा खुद को सुरक्षा के घेरे में रखते हैं कि मेरी यह फिल्म चलेगी। मेरी लवरब्वॉय वाली फिल्म चली, ऐसे में उन्हें अपने इस घेरे को तोड़ने की जरूरत है।

 

महेश ने आगे कहा- "शाहरुख आज ऐसे रोल कर रहे हैं जो रणबीर कपूर और रणवीर सिंह करते हैं। ऐसे में लोग शाहरुख को क्यों देखना चाहेंगे। वो शाहरुख को ऐसे रोल में ही देखना चाहेंगे जिसमें उन्हें लगे की ये रोल तो सिर्फ शाहरुख ही कर सकता है। उम्र भी सही है, सब सही है। कभी कभी मुझे लगता है कि मुझे कुछ करना चाहिए और शाहरुख उसमें कमाल कर देंगे, वह एक बेहतरीन एक्टर हैं।"


इसके साथ ही डायरेक्टर ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, "रणवीर एक अच्छे एक्टर हैं और उनके अंदर एक छोटा संजय दत्त दिखता है। वहीं रणबीर कपूर एक बहुत ही शानदार एक्टर हैं।"  

  

Content Writer

suman prajapati