ब्लैडर कैंसर के कारण महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौटे घर

8/23/2021 11:13:21 AM

मुंबई. एक्टर महेश मांजरेकर यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित हैं। इस खबर को सुनकर एक्टर के फैंस काफी चिंता में आ गए थे। डॉक्टर्स ने एक्टर को सर्जरी कराने के लिए कहा था। हाल ही में सिर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में महेश की सर्जरी हुई है।


सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक एक्टर आस्पताल में ही भर्ती रहे थे। खबर है कि एक्टर अब घर वापिस आ गए हैं और अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर हैं। इस खबर को सुनकर फैंस ने राहत की सांस ली है।


बता दें साल 1992 में महेश ने मराठी फिल्म जीवा सखा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्टर प्लान, जिंदा, मुसाफिर कांटे और दस कहानियां जैसी फिल्मों में नजर आए। इसके अलावा महेश ने सलमान खान की दबंग, रेड्डी, बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों में भी रोल प्ले किया है। इसके अलावा वे हथियार, विरुद्ध, केसरी, बाजीराव मस्तानी और मुसाफिर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। महेश ने एक्टर के अलावा लेखक और निर्देशक के तौर पर भी काम किया है। एक्टर ने 'वास्तव', 'अस्तित्व' और 'कुरुक्षेत्र' जैसी फिल्मों में निर्देशक के तौर पर काम किया था। 

Content Writer

Parminder Kaur