रेहा-कंगना के बाद अब जिया संग वायरल हुआ महेश भट्ट की काली करतूत का ये वीडियो,यूजर्स बोले-''इस इंसान के साथ कुछ दिक्कत''

7/17/2020 10:44:47 AM

मुंबई: फिल्म मेकर महेश भट्ट अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से तो फिल्ममेकर लोगों के निशाने पपर आ गया है। सुशांत के निधन के बाद से एक ओर महेश एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।

वहीं इसी बीच फिल्ममेकर का दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान के साथ एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेश भट्ट जिया हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

जैसे ही जिया और महेश का ये वीडियो वायरल हुआ लोगों ने फिल्ममेकर को ट्रोल करना शुरु कर दिया। यूजर ने लिखा- इस इंसान के साथ कुछ दिक्कत है। जिया को पूरा फील कर रहा है। 

एक यूजर ने लिखा-'हां तुम्हारी हिस्ट्री इंतजार कर रही है सबक सिखाने के लिए। वक्त की चिंता मत करो, समय जल्द ही आएगा।' सुशांत की एक फैन ने लिखा-'आप कुछ सबक क्यों नहीं सीखते.. देश जानना चाहता है। कितने लोगों को और मारेंगे आप।'

बता दें महेश भट्ट नेअपने ट्विटर पर लगातार कुछ ट्वीट किए। एक ट्वीट कर उन्होंने लिखा- फ्री सोसाइटी को लेकर मेरी डेफीनेशन ऐसी सोसाइटी है जहां मशहूर ना होना सुरक्षित हो- Adlai Stevenson।

जैसे ही महेश भट्ट ने ये ट्वीट किया यूजर्स ने उनको लताड़ लगानी  शुरू कर दी। कुछ ने उनका मजाक भी उड़ाया। हालांकि महेश भट्ट ने इसके बाद एक ट्वीट कर लिखा-'इतिहास के पाठों से पुरुष बहुत कुछ नहीं सीखता है। यहीं सबसे महत्वपूर्ण पाठ है जो इतिहास को पढ़ाना होगा।'

जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत के सुसाइड के बाद  71 साल के महेश भट्ट और 27 साल की रेहा चक्रवर्ती की यह तस्‍वीरें दो साल पुरानी तस्वीरें तेजी से वायरल हो हो रही हैं। इन तस्‍वीरों में महेश भट्ट रेहा चक्रवर्ती के कंधे पर सिर रख सुकून महसूस कर रहे हैं, वहीं रेहा ने भी उन्‍हें थामा हुआ है।

Smita Sharma