''मरता हुआ आदमी देखता है फनी चीजें'': ट्वीट के जरिए महेश भट्ट ने कसा दिवंगत एक्टर सुशांत पर तंज, यूजर्स बोले ''शर्मनाक''
6/23/2020 10:18:39 AM
मुंबई: एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पिता और फेमस फिल्ममेकर महेश भट्ट इन दिनों चर्चा में हैं। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही एक्टर की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती संग महेश भट्ट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर फैंस का गुस्सा अभी कम नहीं हुआ था कि इसी हेश भट्ट ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया कि यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी। ट्रोल करते हुए यूजर्स ने उन्हें बेशर्म तक कह दिया।
महेश भट्ट ने 22 जून को एक ट्वीट किसा जिसमें उन्होंने एक कंकाल की तस्वीर पोस्ट की। इस कंकाल की तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'मरता हुआ आदमी देखता है फनी चीजें!' महेश भट्ट के इस कैप्शन को सोशल मीडिया यूजर्स ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ जोड़ते हुए उन्हें आड़े हाथ ले लिया।
यूजर्स ने उन्हें बेशर्म तक कह दिया। एख यूजर ने लिखा-' तुम सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मजाक बना रहे हो। तुम बहुत गिरा हुआ सोच रहे हो, अपनी पोजिशन का गलत फायदा उठाते हो। तुमने ही सुशांत को आत्महत्या के उकसाया था।'
बीतें दिनों महेश भट्ट की कुछ तस्वीरों ने सनसनी मचा दी थी। इन तस्वीरों में महेश भट्ट सुशांत सिंह राजपूत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती के काफी नजदीक नजर आ रहे हैं। 71 साल के महेश भट्ट और 27 साल की रेहा चक्रवर्ती की यह तस्वीरें दो साल पुरानी हैं, जो अब अचानक से वायरल हो गई। इन तस्वीरों में महेश भट्ट रेहा के कंधे पर सिर रख सुकून महसूस कर रहे हैं। वहीं रिया ने भी उन्हें थामा हुआ है। इन तस्वीरों के लिए भी महेश भट्ट ट्रोल हुए थे।
रेहा और महेश भट्ट को जिम्मेदार मान रहे फैंस
मुंबई पुलिस सुशांत के सुसाइड मामले में 20 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी हैं। रेहा से पुलिस ने 11 घंटे पूछताझ की थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स इन तस्वीरों के आने के बाद महेश भट्ट और रिया को सुशांत के सुसाइड का जिम्मेदार मान रहे हैं। इन तस्वीरों पर सवाल उठने के बाद पुलिस महेश भट्ट से भी मामले की जांच कर सकती है।बात दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर सुसाइड की है। सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Rang Panchami : रंग पंचमी पर कर लें यह उपाय, मां लक्ष्मी का घर में होगा वास
Rang Panchami: रंगपंचमी पर धरती पर आएंगे देवी-देवता, इस विधि से करें उन्हें प्रसन्न
मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
पति ने खेला खूनी खेल, सोए अवस्था में पत्नी और तीन मासूम बच्चियों की धारदार हथियार से की हत्या