महेश भट्ट ने रणबीर-आलिया के रिश्ते पर लगाई मुहर, क्या जल्द कर सकते हैं शादी

12/12/2018 11:40:47 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि अभी तक रणबीर और आलिया ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

हाल ही में अब आलिका के पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने दोनों के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है। 

रणबीर-आलिया के रिश्ते पर बोले महेश भट्ट

इस इंटरव्यू के दौरान महेश ने कहा कि जाहिर तौर पर दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। आपको यह बात समझने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मुझे रणबीर कपूर पसंद हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। अब उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि क्या वे शादी नाम के किसी मुकाम पर पहुंचना चाहते हैं। जो एक ऐसी संस्था है जिसके बारे में 21वीं सदी के दूसरे दशक में भी सवाल किए जाते हैं। ये तो उन्हें खुद ही सोचना होगा मैं इस बारे में कयास लगाने वाला कोई नहीं होता हूं कि ये सब कब होगा या वे किस तरह से अपने रिश्ते को आगे बढाएंगे। महेश ने आलिया की शादी को लेकर कहा कि जिंदगी को अपने नियमों के मुताबिक जिया जाना चाहिए। चलिए इंतजार करते हैं और देखते हैं कि कल हमारे लिए क्या उपहार लेकर आ रहा है। इस बयान को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि महेश ने दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी है।

रणबीर और आलिया की शादी की उड़ी थी खबरें

रणबीर और आलिया को डेट कर रहे हैं ये सभी तो पता है। ऐसे में दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय करने से पहले दोनों परिवार ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल,  ऋषि इन दिनों  न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। खबरों के मुताबिक रणबीर ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही आलिया को काफी पसंद करता है। कहा जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हांलाकि कॉफी विद करण में आलिया ने रणबीर के रिश्ते को सार्वजनित रूप से स्वीकार किया था।


वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। सेट से दोनों की अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं। आलिया ने फिल्म का मुंबई शेड्यूल खत्म कर लिया है, अब वह फिल्म फिल्म कलंक के शूटिंग में बिजी हो गई हैं। 

Neha