महेश भट्ट ‘सड़क 2’ के साथ निर्देशन की दुनिया में कर रहें हैं वापसी

9/20/2018 11:18:45 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने गुरुवार को कहा कि उनके पिता महेश भट्ट 19 साल के लंबे अंतराल के बाद अब ‘सड़क 2’ के साथ निर्देशन की दुनिया में वापस लौट रहे हैं। आलिया भट्ट ने अपने पिता के 70वें जन्मदिन के अवसर पर इसकी घोषणा की। अभिनेत्री खुद भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। 

अभिनेत्री ने ट्वीटर पर लिखा,‘’आपने अपने 70वें जन्मदिन पर मुझे बहुत बड़ा तोहफा दिया। आप के निर्देशन में मैं काम करने जा रही हूं। ‘सड़क 2’ एक सपने के पूरा होने जैसा है।‘’ उन्होंने कहा,‘’मैं जिस चीज के बारे में सोच रही थी कि वह कभी पूरा नहीं होगा, आपने वह संभव कर दिया। दिल से शुक्रिया पापा।‘’
    

ऐसा पहली बार होगा कि अभिनेत्री अपने पिता के निर्देशन में काम करेंगी। अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी निर्देशन की दुनिया में अपने पिता के लौटने का स्वागत किया है। ‘सड़क’ के मुख्य कलाकार संजय दत्त और पूजा भट्ट भी ‘सड़क2’ में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करेंगे।

Pawan Insha