महेश भट्ट की तीसरी बेटी जो मीडिया से रहती है दूर, 13 की उम्र से है डिप्रेशन की शिकार

9/20/2017 10:47:06 AM

मुंबई: बॉलीवुड डायरैक्टर महेश भट्ट का आज 69 साल के हो गए हैं। महेश भट्ट की दो बेटियों पूजा और आलिया भट्ट के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन उनकी तीसरी बेटी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। महेश भट्ट ने 20 साल की उम्र में लॉरेन ब्राइट से शादी की थी, जिन्होंने बाद में अपना नाम बदलकर किरन भट्ट कर लिया था। दोनों के 2 बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं।

बाद में साल 1986 में महेश भट्ट ने अभिनेत्री सोनी रजदान से शादी कर ली। महेश भट्ट और सोनी रजदान की दो बेटियां हैं बड़ी बेटी हैं शाहीन भट्ट जबकि छोटी बेटी आलिया भट्ट बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। शाहीन का जन्म 28 नवंबर 1988 को हुआ था और वो 28 साल की हैं। उनके बारे में कम ही लोग जानते हैं क्योंकि वो लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

पिछले साल शाहीन ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि वो डिप्रेशन और इनसोमनिया (नींद नहीं आना) जैसी बीमारी से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि वो 13 साल की उम्र से डिप्रेशन की शिकार हैं।

आलिया भी अपनी बड़ी बहन के डिप्रेशन के बारे में एक इंटरव्यू में बात कर चुकी हैं। आलिया ने कहा कि मैं अपनी बहन से बहुत प्यार करती हूं लेकिन डिप्रेशन से बाहर आने में उसकी मदद नहीं कर सकती। मैं हर तरह से उसके साथ हूं। अगर वो चाहती है कि मैं उसके साथ रहूं तो मैं उसके साथ रहती हूं। अगर वो मुझसे बात करना चाहती है तो भी मैं उसके साथ रहती हूं। 

बता दें कि शाहीन फिल्ममेकिंग में अपना हाथ आजमा चुकी हैं, उन्होंने फिल्म 'जहर' और 'जिस्म-2' के लिए कुछ डायलॉग्स लिखे हैं साथ ही वो फिल्म 'राज-3' की असिस्टेटं डायरेक्टर भी रह चुकी हैं।