जब Liplock कर बैठे महेश भट्ट ने अपनी ही बेटी के साथ शादी करने की कह दी थी बात, विवादों से भरी रही है फिल्मेकर की जिंदगी

6/25/2020 3:43:50 PM

मुंबई: 'सड़क', 'आशिकी', 'जख्म', 'हम हैं राही प्यार के' जैसी सुपरहिट फिल्म मेकर महेश भट्ट अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। वहीं महेश भट्ट इन दिनों अपने और एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती के रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।

दरअसल, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से फिल्ममेकर महेश भट्ट की एक्टर की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 71 साल के महेश भट्ट और 27 साल की रेहा चक्रवर्ती की यह तस्‍वीरें दो साल पुरानी हैं।

इन तस्‍वीरों में महेश भट्ट रिया चक्रवर्ती के कंधे पर सिर रख सुकून महसूस कर रहे हैं, वहीं रिया ने भी उन्‍हें थामा हुआ है। इन तस्वीरों के बाद महेश भट्ट को काफी ट्रोल किया जा रहा है लेकिन आपको बता दें कि महेश हमेशा ही अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे। महेश ने महज 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। उन्हें Lorraine Bright  से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। लोरेन ने अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया था।

शादी के बाद दोनों के दो बच्चे, एक बेटी पूजा भट्ट और एक बेटा राहुल भट्ट हुआ। यह शादी उस समय टूटने के कगार पर पहुंच गई जब महेश का नाम उस समय की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ जुड़ने लगा। बताया जाता है कि महेश और परवीन बाबी का अफेयर साल 1977 में शुरू हो गया था जिस समय वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं।

 कुछ समय बाद परवीन से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए। कहा तो यहां तक जाता है कि महेश भट्ट के छोड़ने की वजह से परवीन की मानसिक हालत खराब हो गई थी। इतना ही नहीं महेश अपनी बेटी पूजा भट्ट को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं।

महेश भट्ट ने 80 के दशक में एक मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट करवाया था। इसमें वो अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ लिप-लॉक करते नजर आए थे। उनके इस तस्वीर के सामने आने के बाद महेश भट्ट की काफी बदनामी हुई थी।

लेकिन इस बात ने तब आग पकड़ी जब महेश भट्ट ने यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी ना होती तो वो उससे शादी कर लेते। खैर विवाद कितने भी रहे हों लेकिन महेश भट्ट आज भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma