CORONAVIRUS: पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए स्टार्स, किसी ने दिए 1 करोड़ तो किसी ने 50 लाख

3/27/2020 2:26:07 PM

मुंबई: कोरोना वायरस का पूरे विश्व में कहर है। इस वायरस ने बड़ी ही तेजी से भारत में अपने पैर पसार लिए हैं। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वायरस के प्रभाव को देखते हुए पूरे भारत को 21 दिन के लिए लाॅकडाउन कर दिया गया। इस लाॅकडाउन का आम जनता पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। सरकार हर तरह की सहूलत दे रही हैं वहीं अब  एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भी कई दिग्गज स्टार्स लोगों की आर्थिक मदद के लिए आगे हैं। कुछ साउथ सेलेब्स ने आंध्र प्रदेश और तेलांगना सीएम रिलीफ फंड को डोनेट किया है। पवन कल्याण, चिरंजीवी, रजनीकांत और नितिन, कपिल शर्मा, ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स ने सोशल मीडिया पर डोनेशन को लेकर ऐलान भी कर चुके हैं। वहीं अब इस कड़ी में कुछ और स्टार्स के नाम भी जुड़ गए हैं। 


 

महेश बाबू 

सुपरस्टार महेश बाबू ने भी सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि इस महामारी से निपटने के लिए वे एक करोड़ दान कर रहे हैं।


 

प्रभास

महेश बाबू के बाद एक्टर प्रभास ने भी 1 करोड़ की राशि को डोनेट करने का ऐलान किया है। बाहुबली स्टार प्रभास ने तेलांगना और आंध्र प्रदेश के सीएम रिलीफ फंड में 1 करोड़ डोनेट करने का फैसला किया है।


पवन कल्याण
 

साउथ सुपर स्टार पवन कल्याण ने भी लोगों की आर्थिक मदद के लिए आगे आए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-' मैं पीएम रिलीफ फंड के लिए 1 करोड़ रुपये डोनेट कर रहा हूं। पीएम नरेंद्र मोदी की इंस्पायरिंग लीडरशिप कोरोना महामारी से निकाल लाएगा।

राम चरण 

साउथ एक्टर राम चरण ने 70 लाख रुपये डोनेट किए। 

 

 

एकता कपूर 

एकता कपूर  ने ट्वीट कर लिखा- इस क्रीटिकल समय में, हर योगदान बेहद मदद कर सकता है! थोड़ा दान करके इस जन आंदोलन में शामिल हों।

 कियारा आडवाणी


 

भूमि पेडनेकर

 

 सिद्धार्थ मल्होत्रा

 

Smita Sharma