Funeral: नहीं रहे तेलुगु गीतकार सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री,पद्मश्री विजेता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे चिरंजीवी,अल्लू अर्जुन समेत कई स्टार्स
12/1/2021 3:28:34 PM

मुंबई: पद्मश्री से सम्मानित तेलुगु गीतकार सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री मंगलवार शाम (30 नवंबर) को कैंसर से जंग हार गए। सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे खे। उन्होंने KIMS हाॅस्पिटल में 66 की उम्र में अंतिम सांस ली।
हाल ही में उनके पार्थिव शरीर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। महेश बाबू, चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, राणा दग्गुबाती, नानी, वेंकटेश, बालकृष्ण, नंदिनी रेड्डी, साईकुमार, डॉ राजशेखर, जीविता और अन्य जैसे टॉलीवुड सेलेब्स उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। खबरों के मुताबिक शाम से पहले शास्त्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गौरतबल है कि गीतकार के निधन की जानकारी KIMS हाॅस्पिटल ने अपने एक मेडिकल बुलेटिन में दी। उन्होंने बताया कि शाम 4.07 बजे उनका निधन हो गया। उन्हें 24 नवंबर को निमोनिया होने के बाद भर्ती करवाया गया था और तभी से वह आईसीयू में थे। उनके निधन की खबर से पूरी तेलगू इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
అత్యంత ప్రతిభావంతులైన సిరివెన్నెల సీతారామశాస్త్రి గారి మరణం నన్నెంతగానో బాధించింది.ఆయన రచనలలో కవిత్వ పటిమ ,బహుముఖ ప్రజ్ఞ గోచరిస్తుంది. తెలుగు భాషా ప్రాచుర్యానికి ఎంతగానో కృషి చేసారు. ఆయన కుటుంబసభ్యులకు ,స్నేహితులకు సంతాపాన్ని తెలియజేస్తున్నాను.ఓం శాంతి . pic.twitter.com/qxUBkJtkYU
— Narendra Modi (@narendramodi) November 30, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री के निधन से दुखी हूं। उनकी कई रचनाओं में उनकी काव्य प्रतिभा और बहुमुखी प्रतिभा देखी जा सकती है। उन्होंने तेलुगु को पॉपुलर बनाने के लिए काफी कोशिश की। उसके परिवार के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।
सीताराम शास्त्री कवि और गीतकार थे। उन्होंने अपने काम के लिए साउथ में ग्यारह राज्य नंदी पुरस्कार,चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। उन्होंने 3000 से अधिक फिल्मों के लिए गीत लिखे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Nawada News: ट्रैक्टर और कंटेनर की टक्कर में दो लोगों दर्दनाक मौत, कई अन्य घायल

NSA अजीत डोभाल ने नेपाल के पीएम प्रचंड से की मुलाकात

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार

सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी