बेटे के साथ अमेरिका में वेकेशन एंजॉय कर रही महीप कपूर, हाथों में जाम थाम लाडले जहान के साथ स्टाइलिश अंदाज में यूं दिए पोज

1/6/2022 12:21:22 PM

मुंबई. एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर इन दिनों बेटे जहान कपूर के साथ अमेरिका में वेकेशन एंजॉय कर रही है। इसके साथ महीप सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। महीप ने हाल ही में बेटे जहान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में महीप रेड टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से महीप ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में महीप काफी स्टाइलिश लग रही है।

महीप समंदर किनारे हाथों में जाम थाम बेटे के साथ पोज दे रही है। समंदर में डूबते सूरज का नजारा देखने लायक है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें बीते दिनों महीप कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। महीप के बाद उनकी बेटी शनाया कपूर को भी कोरोना हो गया था।

महीप ने फिल्ममेकर करण जौहर के घर पार्टी की थी, जिसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब वह बिल्कुल ठीक हैं और अमेरिका में खूब एंजॉय कर रही है। 

Content Writer

Parminder Kaur