Sushant Case: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का बड़ा बयान, 'CBI जांच की जरुरत नहीं, मामले में र

8/3/2020 3:31:28 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चाहे डेढ़ महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन अभी तक कोई इस गम से उभर नहीं पाया है। तमाम फैंस, स्टार्स और बिहार के सभी राजनैतिक दल सुशांत के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वही महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख लगातार इस मांग को ठुकराया है। इसी बीच उन्होंने अपने  हालिया ट्वीट में बिहार पुलिस की सुशांत केस में जांच पर सवाल उठाए हैं और उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले की तह तक जाने की पूरी कोशिश कर रही है।

अनिल देशमुख ने ट्वीट में लिखा- 'मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बारे में आरोपों की जांच शुरू कर दी है। भले ही बिहार पुलिस ने पटना में केस दर्ज किया है लेकिन सीआरपीसी की धारा 12 और 13 के तहत इसकी जांच, पूछताछ के अधिकार स्थानीय पुलिस और अदालतों के पास हैं जिनके अधिकार क्षेत्र में, यह घटना घटी है।'

उन्होंने आगे लिखा- 'मैं सुशांत सिंह केस को सीबीआई को सौंपने की मांग की निंदा करता हूं। पॉलिटिकल फायदे के लिए इस मामले का अब राजनीतिकरण किया जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस इस मामले में प्रोफेशनल तरीके से पूछताछ कर रही है और सच्चाई का पता लगाने में सक्षम है, कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।'

सोशल मीडिया पर उड़ी मुंबई पुलिस की धज्जियां 

बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार की कफी निंदा कर रहे हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने सुशांत मामले में एफआईआर भी दर्ज नहीं की थी। इस मामले में पहली एफआईआर बिहार के राजीव नगर थाने में सुशांत के पिता केके सिंह ने दर्ज कराई थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। इस एफआईआर के बाद बिहार पुलिस से जुड़े चार लोग मुंबई रवाना हुए थे। 

मामले की जांच करने आए को किया क्वारनटीन 

हाल ही पटना केएसपी सिटी तिवारी जब मुंबई में इस मामले की जांच करने आए तो उन्हें जबरन  बीएमसी ने 14 दिनों के लिए क्वारनटीन कर दिया। मुंबई सरकार की इस हरकत पर  सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी नाराजगी जताई।
 

Smita Sharma