महाराष्ट्र सरकार ने माना सुशांत सिंह राजपूत का हुआ मर्डर ! बीजेपी नेता के ट्वीट ने मचाई समनसनी

3/13/2021 8:42:49 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। 14 जून को सुशांत अपने बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे। उनके निधन के बाद से ही सुशांत की मौत को लेकर कई करह के सवाल उठे। सुशांत के परिवार और फैंस ने उनके निधन को सुसाइड नहीं बल्कि मरर्ड का नाम दिया। इस केस ने महाराष्ट्र सरकार से लेकर मुंबई पुलिस तक पर कई तरह से सवाल खड़े किए। बाद में सुशांत सुसाइड केस को सीबीआई को सौंपा गया।  

सुशांत के निधन को लगभग 10 महीने होने वाले हैं। इस केस की जांच में सीबीआई लगी हुई है मगर अभी तक मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। जहां एक तरफ  सुशांत के फैंस के साथ साथ उनके घरवाले भी इंसाफ मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं अब सुशांत केस को लेकर बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और भाजपा नेता नितेश राणे ने एक ऐसा ट्वीट किया जो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र सरकार भी मान गई है कि सुशांत का मर्डर हुआ है।

 

नितिश राणे के ट्वीट की बात करें तो उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख महाराष्ट्र विधानपरिषद में खड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ नितिश राणे ने लिखा- 'चलो अब महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने भी ये मान लिया कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ है! और किसी प्रमाण की जरुरत है क्या अब? '

नितिश राणे द्वारा शेयर किया ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।  बता दें कि नितेश राणे सुशांत केस में लगातार कोई ना कोई ट्वीट करते रहते हैं। उन्होंने सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान के सुसाइड को लेकर भी कई खुलासे किए थे। 

Content Writer

Smita Sharma