महाभारत की कास्ट ने ''द कपिल शर्मा शो'' में सुनाए अनसुने किस्से, बताया द्रौपदी के चीरहरण सीन पर दुर्योधन- शकुनी के खिलाफ जारी हुआ था वारंट

9/29/2020 5:11:19 PM

मुंबई. द कपिल शर्मा शो अकसर चर्चा में बना रहता है। कपिल शर्मा इस शो को होस्ट करते है। कपिल अपने शो में स्टार्स को इनवाइट करते है। हाल ही में कपिल के शो में 'महाभारत' की स्टार कास्ट पहुंची। सभी  स्टार्स ने 'महाभारत' शो से जुड़े दिलचस्प किस्से बताए। वही 'महाभारत' में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनित इस्सर ने बताया कि कैसे चीरहरण सीन को लेकर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया था।


पुनीत ने बताया- 30 साल पहले एक बार जब वह ड्राइव कर रहे थे। एक पुलिस की वैन आई और उनसे गाड़ी रोकने को कहा। पहले लगा कि उन्होंने गलती से सिग्नल तोड़ दिया है। लेकिन पुलिस ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुनीत, गूफी पेंटल, नरेंद्र शर्मा, राही मासूम रजा, बी आर चोपड़ा के खिलाफ चीरहरण सीन की वजह से केस दर्ज हुआ था। सभी शॉक्ड हो गए थे।


पुनीत ने आगे बताया-  बीआर चोपड़ा ने फिर वकील हायर किया और चीजें ठीक हो गई थी। लेकिन फिर 28 साल बाद दोबारा उन्हें समन भेजा गया इसी केस पर। अब क्योंकि बी आर चोपड़ा, रवि चोपड़ा, नरेंद्र शर्मा, राही मासूम रजा नहीं रहे तो पुनीत, गूफी ने वकील किया और केस को रफा-दफा किया। जब वे वाराणसी गए केस के लिए तो जिस आदमी ने कम्प्लेंट की थी उसने कहा कि उसे हमारे साथ सिर्फ फोटो क्लिक करानी थी।


इसके अलावा पुनीत ने कहा- एक बड़े उद्योगपति ने पूरी कास्ट को डिनर के लिए इनवाइट किया था। घर की औरतें खाना परोस रही थीं, लेकिन उनके दुर्योधन के किरदार की वजह से उन औरतों ने पुनीत को खाना नहीं परोसा और अपने कुक से उन्हें खाना दिया। पुनीत ने यह भी बताया कि वे औरतें, रूपा गांगुली को अंदर लेकर गईं और उनके कान में कहा कि तुम दुर्योधन के साथ  क्यों बैठी हो।

Smita Sharma