कन्या के रूप में घर आईं मां दुर्गा: नवरात्रि के पहले दिन पिता बनेअर्पित रांका,शानदार अंदाज से किया लक्ष्मी का स्वागत
10/11/2021 9:22:12 AM

मुंबई: इस समय पूरे देश में नवरात्रि की धूमधाम है। हर कोई मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगा है। इन शुभ दिनों में अगर किसी के घर में नन्हीं देवी का आगमन हो जाए तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। हाल ही में महाभारत फेम अर्पित रांका के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। अर्पित रांका की पत्नी निधि ने नवरात्रि के पहले दिन यानि 7 अक्टूबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।
नवरात्रि पर मां देवी के अवतार में आईं इस नन्हीं परी के आने से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। अर्पित रांका ने एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।
उन्होंने पोस्ट में लिखा-नन्हें नन्हें कदमों से मां आई मेरे द्वार,नवरात्रि के प्रथम दिन माता जी के आशीर्वाद से मुझे आज पुत्री का पिता बनने का अवसर मिला है। नवरात्रि के शुभ अकवर पर हमारे घर कन्या नहीं साक्षत देवी के रूप में मां पधारी है।
शानदार अंदाज से किया लक्ष्मी का स्वागत
एक्टर ने परिवार के साथ मिल शानदार अंदाज से नन्हीं परी का स्वागत किया। बाहों में नन्हीं को लिए जब घर पहुंचा तो उन्होंने एक कपड़े पर लाडली के पैरों के छाप ली। इसके बाद आरती उतार पर लाडो संग एंट्री की। इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
अर्पित रांका ने कुछ साल डेट करने के बाद निधि सोमानी संग 2012 में शादी रचाई थी। कपल 27 सितंबर, 2016 को एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बना।
काम की बात करें तो अर्पित रांका महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाकर फेमस हुए थे। उन्हें आखिरी बार देवी आदि पराशक्ति में देखा गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नए सर्वेक्षण में खुलासा, बाइडेन लोकप्रियता मामले में ट्रंप से 10 अंक पिछड़े

महानगर में डेंगू का कहर जारी, जानें कितने मामले आए सामने

PM मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पूरा कर रही है पंडित दीनदयाल का सपना: CM योगी

पंजाब में बड़ी वारदात, चलती ट्रेन में तेजधार हथियारों व्यक्ति पर हमला